बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Jan-2020 06:12 PM
BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना के चर्चित रेपकांड के बाद इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गैंगरेप की इस वारदात के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
स्टूडेंट के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप
वारदात बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना इलाके की है. जहां हरपुर गांव में एक स्टूडेंट के साथ तीन लोगों ने मिलकर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की ओर से घरवालों को बताई गई आपबीती के बाद घटना की शिकायत पुलिस में की गई है.
बॉयफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम
इटाढ़ी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस घटना में फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त आरोपी रवि चौहान पीड़िता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. आरोपी आशिक रवि चौहान हरपुर डेरा का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पूर्व में हुए रोड एक्सीडेंट का शिकार भी है. हालांकि दोनों शख्स अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
जांच में जुटी महिला थाना की टीम
बक्सर महिला थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महिला थाना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.