बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
21-Feb-2021 06:19 PM
BUXAR : बिहार में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले का है, जहां एक शराबी पति को नशे की हालत में पत्नी से पंगा लेना भारी पड़ गया. दरअसल पत्नी ने पुलिस को बुलाकर उसे जेल भेजवा दिया.
मामला बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है, जहां चौसा में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. पति के इस आदत से तंग आकर महिला ने अंततः पुलिस को इसकी सूचना दे दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आरोपी सलामुद्दीन अक्सर शराब पीकर पत्नी से लड़ाई करता है.
बताया जा रहा है कि जब आसपास के पड़ोसी ऐसा करने से उसे रोकते हैं तो वह उनके साथ भी बदसलूकी करता है. आरोपी सलामुद्दीन हर रोज यही करता था. जिससे परेशान उसकी पत्नी ने पुलिस को कॉल किया और कहा कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और गालीगलौज कर रहा है. घागणा की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया.