ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बक्सर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 महिला समेत 9 गिरफ्तार

25-May-2023 09:12 PM

By First Bihar

BUXAR: बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को इस बारे में जैसे ही जानकारी मिली छापेमारी की गई और मौके से 3 महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 


जिस लॉज में छापेमारी की गयी वह बक्सर के डुमरांव स्टेशन रोड में स्थित है। गिरफ्तार 9 लोगों में लॉज का मालिक, उनका बेटा और मैनेजर भी शामिल है। लॉज में पुलिस की टीम को देख आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर माजरा क्या है? लेकिन जब पुलिस तीन महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर वैन में बिठा रही थी तब लोगों को पता चला कि सेक्स रैकेट का मामला है। फिलहाल तीनों महिलाओं का मेडिकल कराया जा रहा है। 


आश्चर्य की बात है कि थाने से कुछ ही दूरी पर कई दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। और जब पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तब आज छापेमारी की गयी और इस धंधे में लगे लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।