ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / हार की समीक्षा के लिए बक्सर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने सवाल...

हार की समीक्षा के लिए बक्सर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष, नेताओं ने सवाल किया तो बोले.. आप ही भाषणबाजी कर लीजिए

22-Nov-2020 02:41 PM

BUXAR : विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी शुरुआत बक्सर जिले से की है. बक्सर जिले में भारतीय जनता पार्टी समेत एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया है. यहां के 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का हार का मुंह देखना पड़ा. संजय जायसवाल बोलने के दौरान मुस्कुरा भी रहे थे. 

जिले में हार की समीक्षा करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल में पार्टी के नेताओं के साथ यहां बैठक की है. बैठक में संजय जयसवाल ने जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह सवाल पूछा कि बिहार में किसकी जीत हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सवाल के जवाब में जिले के एक नेता ने यह कहा कि यहां महागठबंधन की जीत हुई है तब संजय जयसवाल मैं अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया कि भले ही विधायक कोई भी जीता हो, लेकिन बिहार में उनकी ही गठबंधन की सरकार है. भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और हार से मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि जिले में किन वजहों से हार हुई या यहां के जिला अध्यक्ष समझे. पार्टी के स्थानीय नेताओं को समझना होगा कि आखिर किन कारणों से बक्सर में एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा. संजय जायसवाल जब यह बातें कह रहे थे उस वक्त भी कुछ नेताओं की टोका टोकी जारी रही. आखिरकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का धैर्य टूट गया और उन्होंने यहां तक कह डाला कि आप अपनी भाषणबाजी मेरे जगह पर आकर कर लीजिए और मैं ही आपको सुन लेता हूं. बता दें कि हार की समीक्षा के लिए संजय जायसवाल हर जिला में जाएंगे और वहां के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और जानेंगे कि आखिर हार का कारण क्या रहा. जिन जगहों पर जीता गया वहां पर और क्या बेहतर किया जा सकता है. विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें आई है. जिसमें बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4 और वीआईपी को 4 सीटें मिली है.