बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
20-Aug-2020 05:39 PM
By Ajay Ray
BUXAR : बिहार में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है. जहां दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर हो गया है. इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.
वारदात बक्सर जिले के बगेन थाना इलाके की है. जहां पोखरहां गांव में बदमाशों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस दौरान दोनों ओर से गोलियां बरसाई गईं. जिसमें गोली लगने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
व्यक्ति की मौत के बाद उसके घर में मातम छा गया है. दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. उधर वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बक्सर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बगेन थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इलाके में स्थिति कंट्रोल में है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.