ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और...

बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही

20-Nov-2024 05:44 PM

By First Bihar

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज बक्सर के चौसा प्रखंड में कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी द्वारा अनुशंसित चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में एक पथ का उद्घाटन किया वही जलीलपुर पंचायत के रोहिणी भान गांव में एक पथ का शिलान्यास भी किया।


इस मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसी जगहों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जहां गरीबों की आबादी अधिक है। 


उन्होंने मुन्ना तिवारी को गरीबों की आवाज सुनने वाला विधायक बताते हुए कहा कि किसी भी विधायक का कर्म और धर्म जनता की आवाज सुनने का होता है, जिसमे स्थानीय विधायक खरा उतर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तीसरी बार भी आप विधायक बनेंगे। 


उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को जाति और धर्म से उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए होनी चाहिए, लेकिन आज बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही है। इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, कांग्रेस सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी भी उपस्थित रहे।news imagenews image

news image