ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

बक्सर में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, मर्डर में प्रेमी का दोस्त भी शामिल

बक्सर में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, मर्डर में प्रेमी का दोस्त भी शामिल

25-Nov-2019 02:10 PM

BUXAR : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त बक्सर से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान दिया है. दरअसल एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. प्रेमी अपने दोस्तों के साथ आया था. जिसने गला रेतकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के औद्योगिक थाना इलाके की है. जहां  सरिमपुर गांव में पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. गैर मर्द से अवैध संबंध रखने वाली पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान कैमूर जिले के मोनहिया थाना इलाके में समहुता गांव के रहने वाले शौकत शाह के रूप में की गई है. शौकत बक्सर के सरिमपुर गांव में रह कर मजदूरी का काम करता था. उसकी पत्नी का किसी दूसरे लड़के के साथ अवैध संबंध था. पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रविवार की रात को प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. 


इस बड़ी वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए पार्टी गुड़िया साह, आरोपी प्रेमी इमरान खान और बाबर खान समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि अहिरौली गांव के बाधार से डेड बॉडी बरामद की गई है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है. गिरफ्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.