पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
03-Dec-2019 01:26 PM
BUXAR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात को अपराधियों नेअंजाम दिया है. अपराधियों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी. साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने उसकी डेड बॉडी को जलाने की कोशिश की. पुलिस अधजली अवस्था में डेड बॉडी को बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात जिले के इटाढी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने हैदराबाद जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की डेड बॉडी को कुकुढा बधार से बरामद किया गया है.
बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है. लड़की की मौत होने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने युवती के अधजले शव को बरामद कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. उधर, युवती का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की को काफी करीब से गोली मारी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में और खुलासा हो सकता है. फिलहाल बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस की तफ्तीश जारी है.