ब्रेकिंग न्यूज़

Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव Ration scam Bihar : फ्री अनाज वितरण में हो रहा बड़ा घोटाला ! विप में उठा सवाल, MLC ने कहा - 5 की जगह दिया जा रहा महज इतना अनाज; मंत्री ने बताया कितने दिनों में होगा एक्शन How To Check Gold purity: सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो पहले पढ़ लें यह जरुरी खबर, वरना हो सकता है भारी नुकसान BIHAR LAND : डिप्टी CM विजय सिन्हा की होने लगी तारीफ..सभापति से लेकर RJD सदस्य भी राजस्व मंत्री की करने लगे जयकारा, वजह जानें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी बिहार में अपराधियों का तांडव: रोहतास और बेगूसराय में युवक को मारी गोली, दो अलग घटनाओं से सनसनी Bihar Highway Alert: धंस गया बिहार का यह पुल....इस NH पर सफर करना हुआ मुश्किल, जिलाधिकारी ने NHAI से मांगी रिपोर्ट Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल

दारोगा से 1.10 लाख रुपये लेकर भागा एक शख्स, फेसबुक पर विज्ञापन देखकर स्कॉर्पियो खरीदने के लिए दिए थे पैसे

दारोगा से 1.10 लाख रुपये लेकर भागा एक शख्स, फेसबुक पर विज्ञापन देखकर स्कॉर्पियो खरीदने के लिए दिए थे पैसे

31-Jan-2021 08:07 PM

BUXAR :  बिहार के बक्सर जिले में एक साइबर फ्रॉड ने दारोगा को 1.10 लाख रुपये चूना लगाया है. स्कॉर्पियो गाड़ी बेचने की बात कहकर शख्स सब इंस्पेक्टर से रुपये ऐंठकर फरार हो गया. साइबर क्राइम के शिकार दारोगा ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है. 


घटना बक्सर जिले के नगर थाना की है, जहां नगर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुमार से एक साइबर ठग 1.10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. दारोगा ने खुद अपने ही थाने में आवेदन दिया है. दरअसल जानकारी मिली है कि मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाने के पटोरी गांव के रहने वाले दरोगा जयप्रकाश कुमार ने फेसबुक पर स्कॉर्पियो गाड़ी बिकने का एक विज्ञापन दिया देखा था. 


आवेदन के मुताबिक जब फेसबुक पर दारोगा ने गाड़ी की बिक्री का विज्ञापन देखा तो उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल किया. सामने वाला शख्स अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया और दारोगा से कहा कि वह कैमूर जिले के जिले के रामगढ़ थाने के छेवरी गांव का रहने वाला है, जिसके झांसे में दरोगा आ गए. उसके बाद उनके वाट्सएप्प पर स्कार्पिओ की तस्बीर भी भेजा. 


गाड़ी पसंद आने के बाद दरोगा ने ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया लेकिन काफी दिन बित जाने के बाद गाड़ी नहीं आया, जिसके बाद मोबाईल पर दरोगा संपर्क किया तो नम्बर बंद आ रहा है. दरोगा ने हार थक कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध एसपी को आवेदन देकर करवाई करने और पैसे की रिकभरी की गुहार लगाया है. 


पीड़ित दरोगा जय प्रकाश सिंह ने बताया कि फेसबुक पर स्कार्पिओ एस टेन जिसका नम्बर बीआर 45 एच 0005 की सेल ला तस्बीर आया था.  जिसको देखने के बाद बंद कर दिया. थोड़ी देर के बाद एक फोन आया उसने अपना नाम सुरेंद्र सिंह पिता रामनिवास सिंह कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र छेवारी बतया गया. उनसे कहा कि कहा कि सीआईएसएफ में नौकरी करता हूं और अपनी स्कार्पिओ बेचना चाहता हूं. जिसका कागज मेरे वॉट्सएप्प पर भेज गाड़ी पसंद आने के बाद उसने कहा कि गाड़ी का डैम दो लाख नब्बे हजार रुपया है. 


उसने पे फोन पर दस हजार रुपया बुकिंग के नाम पर मांगा, जो पेमेंट किया. उसके बाद में बारह हजार और भेज दिया. उसके बाद बरी बरी से पैसा मांगते गया में भेजता गया. उन्होंने बताया की अभी तक कुल एक लाख दस हजार पांच सौ रुपया भेज दिया. दारोगा से रुपये लेने के बाद वह शख्स फोन बंद कर लिया. उन्होंने बताया कि एसपी से साइबर अपराधियों के विरुद्ध करवाई करते हुए पैसे की वापसी की मांग किया हूं.