ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बक्सर में दारोगा की पिटाई, ग्रामीणों ने पुलिसवालों को पीटा

19-Jul-2020 07:57 PM

By Ajay Ray

BUXAR :  इस वक्त एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. औरंगाबाद के बाद बक्सर जिले में भी पुलिसवालों की पिटाई की गई है. इस हमले में एक दारोगा के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बक्सर जिले के सिकरौल थाना इलाके की है. जहां  पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने पुलिसवालों की जमकर पिटाई की है. इस घटना में एक दारोगा और सैप के एक जवान के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों को चोटें आई हैं. फिलहाल इलाज के लिए दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


news image


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम इस विवाद को सुलझाने आई थी. इस दौरान उन्होंने पुलिस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे सरपंच की साजिश है, जो फरार हो गया है. फिलहाल सिकरौल थाना की टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. 


news image