ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert

बक्सर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, महज कुछ ही घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

बक्सर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, महज कुछ ही घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

08-Oct-2019 12:52 PM

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. बक्सर जिले में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही बक्सर जिले से जहां अपराधियों ने महज कुछ ही घंटों के अंदर दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक और शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां मलाह टोली में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. जिले में क्रिमिनल पुलिस के सुरक्षा के दावों को धता बता रहे हैं. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शख्स की पहचान सोनू चौधरी के रूप में की गई है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं. 


रात में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारी थी गोली
बक्सर जिले में त्योहार के अवसर पर भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आये. जिले के मॉडल थाना इलाके के मल्लाहटोली मुहल्ले में रात में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारी थी. जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश में जुटी हुई है. नगर थानध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना छानबीन की जा रही है. प्रथम दृष्टया बतायी जा रही है कि बदले की भावना में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.