बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
15-Feb-2021 12:29 PM
By Ajay RaI
BUXAR : बक्सर में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के नावानगर थाना, रुपसागर और मुफस्सिल थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी. तीन लोगों को गोली मारने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
पहला मामला नावानगर थाना इलाके के बिंद टोली की है, जहां रोजरेज के विवाद में एक गोली मार दी गई है और उसकी बाइक में आग लगा दी. गंभीर रुप से घायल को युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
दूसरा मामा रुपसागर की है, जहां आपसी विवाद में एक युवक को गोलीम मार दी गई है. गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए नावानगर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
तीसरा मामला बक्सर के मुफस्सिल थाना के रामपुर-इजरी गांव की है, जहां पैक्स चुनाव के रंजिस में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी गई है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया है जब वह शख्स अपने घर में सो रहा था. गोली की आवाज सुनकर जब घर के लोग जागे और आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.