ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बक्सर में आशिक ने प्रेमिका को दिया धोखा, शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड...

बक्सर में आशिक ने प्रेमिका को दिया धोखा, शादी का झांसा देकर गर्लफ्रेंड के साथ किया गंदा काम

26-Dec-2019 08:50 PM

BUXAR : प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला बक्सर जिले से सामने आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपने आशिक के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. गर्लफ्रेंड ने पड़ोस के युवक पर तीन साल तक गंदा काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद महिला थाना की टीम छानबीन में जुट गई है. आरोपी आशिक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. 


घटना बक्सर जिले के बीसी कला गांव की है. जहां एक युवक के ऊपर उसके पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने काफी गंभीर आरोप लगाया है. लड़की के परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक कमल कुमार तीन साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा. हालांकि लड़के वाले प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों को जब यह बात पता चली तो लड़के ने शादी करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया. 


इस बात से नाराज लड़की वालों ने महिला थाने में लड़के के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया. घटना सामने  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. महिला थानाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि आरोपी कमल कुमार की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता को  मेडिकल जांच करने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.