बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी
08-Nov-2019 08:27 PM
BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. जहां ओर पटना में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सर्किट हाउस के पास अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी. अपराधी देर शाम युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. वारदात की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक कहीं जा रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जख्मी युवक की पहचान अमन राज गुप्ता के रूप में की गई है. जख्मी युवक ने बताया कि 3 की संख्या में अपराधी आये थे. उन्होंने तक़रीबन 5 रांउड फायरिंग की और फिर मौके से भाग निकले.
जिला अतिथि गृह के पास इस बड़ी वारदात के बाद से लोगों की भीड़ जमा हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जा रही है. परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जख्मी युवक से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है. अपराधियों की पहचान की गई है. युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.