ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बक्सर की लड़की को पटना बुलाकर दुष्कर्म, नौकरी का दिया था झांसा

बक्सर की लड़की को पटना बुलाकर दुष्कर्म, नौकरी का दिया था झांसा

23-Jun-2022 08:10 AM

PATNA: नौकरी के नाम पर ठगी के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन पटना से एक ऐसा केस सामने आया है, जहां बक्सर की एक लड़की को नौकरी दिलाने के नाम पर उसका रेप किया गया। घटना जक्कनपुर थाना इलाके की है, जहां आरोपी सूरज किराये के मकान में रहता था। उसने लड़की को भी वही बुला लिया और  उसे शादी का झांसा देकर एक हफ्ते तक उसके साथ गंदा किया। फिर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। ये सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि इतना कुछ होने के बाद भी सूरज और उसके दो चचेरे भइयों ने लड़की से अंगूठी, नाक की नथुनी, कान की बाली, लॉकेट आदि जेवरात ले लिया। 



घटना के बाद 20 साल की पीड़िता ने जक्कनपुर थाने में सूरज पर दुष्कर्म, मारपीट करने, गहने लेने और उसके दो चचेरे भाइयों पर भी आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया। आपको बता दें, सूरज सरिस्ताबाद का रहने वाला है। थानेदार सुदामा सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस सूरज और उसके चचेरे भाइयों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि सूरज से अप्रैल में उसकी जान-पहचान हुई थी। सूरज ने फ़ोन पर उसे नौकरी देने का झांसा दिया और उसे पटना बुला लिया। जक्कनपुर थाना इलाके में किराए का कमरा लेकर रख दिया। पिछले एक सप्ताह से उसके साथ रेप करने के बाद मारपीट पर उतारू हो गया और अंत में गहने छीनकर उसे घर से निकाल दिया।