शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
08-Sep-2024 11:51 AM
By First Bihar
BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। बताया जा है कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो हिस्सों में बंट गई है। फिलहाल हताहत होने वालों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। यह घटना टुड़ीगंज स्टेशन के पास हुई है। फिलहाल रेलवे की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले में ट्विनिंग (टुड़ीगंज) गंज स्टेशन के पास धरौली में मगध एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई है। हालांकि, पटरी से उतरने की बात अभी सत्यापित नहीं हो पा रही है। मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से पटना जा रही थी। ट्रेन संख्या 20802 डाउन डुमरांव रेलवे स्टेशन से 8 मिनट के विलंब से सुबह 11:00 बजे चली थी। 11.06 बजे यह ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन से आगे बढ़ी। करीब 1 मिनट के बाद ही यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि, जैसे ही टुड़ीगंज स्टेशन के नुआंव गुमटी के समीप ट्रेन पहुंची। एस-7 डिब्बे का कपलिंग टूटकर अलग हो गया। एसी के साथ एस-7 डिब्बा आगे निकल गया। शेष डिब्बे ट्रैक पर रुक गए। इसी दौरान ड्राइवर की नजर पड़ते ही उसने गाड़ी को रोक दिया। इस दुर्घटना के बाद से डाउन मेन लाइन पर परिचालन ठप है। इस दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है। डाउन में परिचालन कब बहाल होगा। इस बारे में कुछ भी बताने से रेलवे के कर्मी बच रहे है।