पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
10-Dec-2019 07:09 AM
BUXAR : बक्सर के कुकुढ़ा में गोली मार कर जलाई गई महिला की पहचान हो गई है. मृत महिला भभुआ के दिनारा की रहने वाली रानी थी और एक साल पहले ही उसकी शादी बक्सर के डुमरांव में हुई थी.
पिता ने ही की बेटी की हत्या
पुलिस के अनुसार दिनारा बजार की रहने वाली रानी की शादी एक साल पहले बक्सर के डुमरांव में हुई थी. शादी के बाद रानी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. जिसके बाद उसके पिता ने समाज और लोक-लाज का हवाला देते हुए अपनी छोटी बेटी की शादी रानी के पति से कर दी थी. अबतक की पुलिस जांच के अनुसार रानी से खफा उसके फौजी पिता ने ही उसकी हत्या की है. पुलिस को इसके सबूत भी मिले हैं.
मां और भाई ने की मृतका की पहचान
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दिनारा की एक नवविवाहिता गायब है. जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस रानी के भाई और मां तक पहुंची. भाई ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक बहन शादी के बाद से ही लापता थी. उसके पिता उसकी तलाश में रहते थे. इसके बाद पुलिस ने रानी की मां और बहन से पूछताछ की और मृतका की सैंडल और बिछिया दिखाई. जिसे उसने पहचान लिया. इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया. मृतका का पिता रिटायर्ड फौजी है और अभी फरार है. पुलिस उसे मेन अभियुक्त मानते हुए तलाश कर रही है. मामले के बारे में बताते हुए डीआईजी राकेश राठी ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है. अबतक की जांच में पिता द्वारा ही हत्या की बात आई है.