ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / बस से विधानसभा रवाना हुए BJP विधायक,डिप्टी सीएम ने कहा - अब तक...

बस से विधानसभा रवाना हुए BJP विधायक,डिप्टी सीएम ने कहा - अब तक हर खेल में असफल रहे हैं तेजस्वी आगे भी रहेंगे

12-Feb-2024 09:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 दिन पहले गठित एनडीए सरकार के विश्वासमत की आज अग्निपरीक्षा है। नीतीश सरकार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। फ्लोर टेस्ट को लेकर सत्ता तथा विरोधी खेमा दोनों ओर से विधायकों को एकजुट रखने की कवायद चरम पर रही। इसी बीच फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर सदन पहुंच गए हैं। 


नीतीश कुमार सोमवार को विधानसभा में अपना बहुमतसाबित करेंगे। इस बीच, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। लालू यादव की पार्टी राजद के सभी विधायक भी पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंच चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायक भी तेजस्वी के बंगले पर ही मौजूद हैं। इस बीच भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को एक्जीविशन रोड स्थित होटल पाटलिपुत्र एक्जोटिका में से बस के जरिए विधायकों को विधानसभा ले जाया जा रहा है।


वहीं, विधानसभा जाने के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि - हमलोग लोकतंत्र का सम्मान करना जानते हैं और सम्मान करते रहेंगे। अब लोकतंत्र को कलंकित करने वाले लोग लज्जित होंगे। इसके अलावा तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि - वो अपनी जिंदगी के हर खेल में असफल रहे हैं और असफल रहेंगे।