ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / news / बस ने ऑटो में मारी टक्कर : 8 रेलवे मजदूर घायल ; चार...

बस ने ऑटो में मारी टक्कर : 8 रेलवे मजदूर घायल ; चार की हालत गंभीर

13-Jun-2024 01:14 PM

By First Bihar

NAWADA : बिहार में सड़क हादसे की खबरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला नवादा से आ रहा है। जहां तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए हैं। वहीं, इन घायलों में चार की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र के फुलमा गांव के समीप तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पर सवार आठ लोग घायल हो गए। 


वहीं, सभी घायलों को डायल-112 की टीम के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों में छह लोग पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं। यह सभी लोग करीब एक महीने से रजौली के ठेकाई में रेलवे के लिए मजदूरी का काम कर रहे थे। आज सभी लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे। इसके लिए ऑटो से नवादा आ रहे थे कि तभी फुलमा गांव के पास तेज रफ्तार बस की ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार चालक सहित सभी 8 लोग जख्मी हो गए। 


उधर, इस घटना में घायलों में पश्चिम बंगाल अंतर्गत मालदा जिला के हरिहरपुर गांव निवासी प्रदीप हांसदा, राजेश मुर्मू, बुधु दास, प्रणव सोरेन, मनोज सोरेन एवं पवन दास के अलावा कटिहार जिला के दुर्गा बिकटा गांव निवासी अभय कुमार मुर्मू एवं रजौली के भाइजी भित्ता गांव निवासी सोमर प्रसाद के रूप में की गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।