Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
27-Aug-2022 03:11 PM
JHARKHAND: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 41 विधायकों के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। कुछ देर बाद यूपीए के सभी विधायक खूंटी के लतरातू डैम पहुंचेंगे जहां लंच करने के बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है। हेमंत सोरेन द्वारा बस के अंदर ली गयी सेल्फी अब सामने आ गयी है। जिसमें झारखंड के सभी विधायक मौजूद हैं। सेल्फी में सभी विधायक विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। सभी विधायकों के चेहरे पर मुस्कान भी नजर आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कल झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच सकते हैं। रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया जा रहा है। किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कल रविवार सुबह तक झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है।
बीजेपी से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खूंटी के लतरातू में सभी विधायक लंच करेंगे उसके बाद छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। डीनर सभी विधायक छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।
बता दें कि तीन बसों में सवार होकर महागठबंधन के विधायक सीएम आवास से निकले। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए है। झारखंड के विधायक कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में ले जाया गया है। इसके बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। सीएम हेमंत सोरेन के साथ 41 विधायकों के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है।