ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बड़ी खबर: बस हादसे में मारे गए सभी 10 लोग बिहार के रहने...

बड़ी खबर: बस हादसे में मारे गए सभी 10 लोग बिहार के रहने वाले, वैष्णो देवी जा रहा था पूरा परिवार

30-May-2023 10:53 AM

By First Bihar

PATNA: जम्मू में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मारे गए सभी 10 लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लखीसराय जिले का रहने वाला परिवार बच्चे का मुंडन कराने वैष्णो देवी जा रहा था।इस हादसे में करीब 55 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में भी अधिकतर लोग बिहार के ही रहने वाले हैं। हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर से कटरा जा रही बस मंगलवार की सुबह जम्मू के झज्जर कोटली में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शुरूआती जांच में पता चला है कि मारे गए सभी 10 लोग बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि घायल 55 लोगों में से अधिकतर बिहार के ही रहने वाले हैं। जम्मू एसएसपीचंदन कोहली ने बताया है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। श्रद्धालुओं से ओवरलोडेड बस पंजाब के अमृतसर से कटरा जाने के दौरान बस पुल से 50 फीट गहरे खाई में जा गिरी।