ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / बुरे फंसे कोरियोग्राफर गणेश आचार्य.. जबरदस्ती पोर्न दिखाने और यौन शोषण का लगा...

बुरे फंसे कोरियोग्राफर गणेश आचार्य.. जबरदस्ती पोर्न दिखाने और यौन शोषण का लगा आरोप, दायर हुई चार्जशीट

01-Apr-2022 03:53 PM

DESK : बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अपने डांसिंग के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. वह कई डांसिंग प्रोग्राम को जज भी करते हैं. लेकिन अब वह मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं. दरअसल, गणेश आचार्य पर एक महिला को-डांसर ने यौन शोषण और पीछा करने का आरोप लगाया है. मुंबई पुलिस ने कोरियोग्राफर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. आचार्य के खिलाफ जो मामले हैं, उनमें चोट पहुंचाना, एक महिला का अपमान करना, जबरदस्ती पोर्न दिखाना, पेमेंट रोकना और आपराधिक धमकी देना शामिल है. हालांकि इस मामले में अभी गणेश आचार्य की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


आपको बता दें कि उन पर साल 2020 में कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था. आचार्य के साथ काम करने वाली एक कोरियोग्राफर ने शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि गणेश आचार्य ने उनसे फेवर मांगा था, जिससे महिला ने इनकार कर दिया था. जिसके बाद गणेश ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया था.


पीड़िता के मुताबिक ये घटना तब हुई जब वो आचार्य के साथ एक प्रोजेक्ट पर जूनियर डांसर के रूप में काम कर रही थीं और 25,000 रुपये का बकाया लेने के लिए उनके ऑफिस गई थीं. उस समय आचार्य गणेश ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और लैपटॉप में कथित तौर पर अश्लील फिल्म दिखाई. और पेमेंट देने से मना भी कर दिया.


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले महीने 14 मार्च को ओशिवारा पुलिस ने अपनी जांच पूरी करने के बाद अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया. आचार्य पर धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354सी, 354-डी (पीछा करना) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.