मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
17-Dec-2024 03:26 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के स्लम बस्तियों पर जिला प्रशासन का डंडा इन दिनों खूब चल रहा है। राजधानी में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पटना के कमला नेहरू नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई झोपड़ियों को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया। झोपड़ियां उजाड़ने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सरकार से सवाल करने लगे कि कपकपाती ठंड में अब हम लोग कहां रहेंगे?
बता दें कि पटना के कमला नेहरू नगर में हजारों परिवार पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का यह आरोप है कि प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिये यह कार्रवाई की है। वर्षों से यहां बसे लोगों के दूसरे स्थान पर रहने की व्यवस्था किये गये बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां के लोगों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से आक्रोश व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चलवा रहे हैं उसी तरीके से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लीड कर रहे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजधानी पटना में सभी जगहों पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है।
कमला नेहरू नगर में सरकारी कार्यालय बनाया जाना है। जिसे लेकर जमीन का आवंदन किया गया है। जिन्हें यहां से हटाया जा रहा है वो सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। कई बार यहां रहने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है लेकिन ये लोग यहां से हटने को तैयार नहीं है। जिसके बाद आज उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया।
पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट