ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बुजुर्ग महिलाओं तक को नहीं बख्श रहे बिहार के बेलगाम अपराधी: खगड़िया में बीच सड़क पर पोते के सामने दादी की हत्या

28-Nov-2022 08:43 PM

KHAGARIA: बिहार में बेलगाम हुए अपराधी अब बुजुर्ग महिलाओं की जान भी नहीं बख्श नहीं रहे हैं. खगड़िया में बीच सड़क पर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. अपराधियों ने पोते के साथ बाइक पर बैठ कर जा रही महिला को सिर में गोली मारी, जिससे उसकी वहीं मौत हो गयी.


घटना खगड़िया के अलौली प्रखण्ड के बहादुरपुर ओपी क्षेत्र के शुम्भा-बखरी पथ पर हुई. बाइक पर सवार होकर आये अपराधियों ने सोमवार की शाम लगभग 6 बजे एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी. लोगों ने घटना की जानकारी बहादुरपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच कर रही है.


अपराधियों की गोली की शिकार बनी महिला अपने पोते के साथ बाइक से जा रही थी, इसी बीच ये घटना हुई. बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर पंचायत निवासी रामबालक शर्मा की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी को नकाबपोश अपराधियों ने मार डाला. उर्मिला देवी के पोता राजा कुमार ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ बिशनपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर गये थे. वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बखरी-शुम्भा पथ पर दो नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी रोकने का इशारा दिया. राजा ने जब बाइक नहीं रोका तो अपराधियों ने जबरन गाड़ी रूकवायी और मारपीट करने लगे.


राजा कुमार ने बताया कि जब अपराधियों ने मारपीट करना शुरू किया तो उसकी  दादी बीच-बचाव करने लगी. इसी दौरान अपराधियों ने पिस्तौल निकाली और उर्मिला देवी के सिर में गोली मार दी. इससे घटना स्थल पर ही उर्मिला देवी की मौत हो गई. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. थानाध्यक्ष रॉबिन दास ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दिया है.