ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / बुजुर्ग कहता रहा जबरदस्ती ना करो जी, बीमार हूं रिएक्शन हो गया तो.....

बुजुर्ग कहता रहा जबरदस्ती ना करो जी, बीमार हूं रिएक्शन हो गया तो.. और स्वास्थ्य कर्मियों ने जबरन लगा दी वैक्सीन

24-Jan-2022 12:03 PM

RANCHI : देश में कोरोनारोधी टीकाकरण के टारगेट को तेजी से पूरा किया जा रहा है. वहीं टारगेट पूरा करने के लिए वैक्सीनेशन के कई घपले, घोटाले और गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही है. इसी दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग को जबरन वैक्सीन दिया जा रहा है. वीडियो में बुर्जुर्ग अपनी बीमारी का हवाला देकर टीका लेने से मना कर दिया,लेकिन बुजुर्ग के नहीं मानने पर जबरदस्ती पकड़ कर वैक्सिन दे दिया गया.


यह मामला झारखण्ड के गुमला का है जहां पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को पकड़ कर जबरन वैक्सीन दिलवा रही है. कोरोना टीकाकरण से गुरेज करने वालों से प्रशासन सख़्ती से पेश आ रही है. इस वीडियो में बुजुर्ग बार बार कह रहा है मेरी तबियत ठीक नहीं, मुझे कुछ हो जाएगा. लेकिन पुलिस उससे जबरन वैक्सीन लेने को मजबूर करती दिख रही है. वही बुजुर्ग बोल रहे है जबरदस्ती नहीं करिए, रिएक्शन हो जायगा. लेकिन स्वास्थ्य कर्मी जबरदस्ती उसे वैक्सीन दे देती है. 


हालाकिं पूरे देश में मोबाइल वैन और डोर-टू-डोर टीका लगाने का अभियान के अंतर्गत लोगों को लगातार टीका लेने के लिए कहा जा रहा है. इस वायरल वीडियो में जब एक बुजुर्ग टिका लेने से मना कर रहा है लेकिन वहां मौजूद पुलिस और नर्स उसे लगातार सख्ती के साथ समझाते नजर आ रहे है. और कह रहे हैं कि टीका लेने से कोई दुष्परिणाम नहीं होता है.