Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
18-Dec-2023 11:53 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अब एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बारात निकालने के दौरान दूल्हा बना युवक अपने परिजनों के साथ ठुमके लगा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पिस्टल निकाला और ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग कर दी।
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का यह पूरा वीडियो है, जहां 14 दिसंबर की रात शादी के लिए बारात निकल रही थी। बारात रवाना होने से पहले दूल्हा और बाराती गाड़ियों के आगे डांस कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। युवक ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग और हथियार के साथ सामने आ रहे वीडियो पर पुलिस एक्शन ले रही है और अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बावजूद न तो हर्ष फायरिंग थमने का नाम ले रहा है और ना ही हथियार प्रदर्शन के ही मामले कम हो रहे हैं। हर्ष फायरिंग में जिले में अबतक कई लोगों की जान भी जा चुकी है, फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हर्ष फायरिंग का नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।