बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम
31-Jan-2024 11:58 AM
By First Bihar
DESK : संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गयी है। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का हिसाब-किताब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। हमारी सरकार ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को लगातार जारी रखा है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि - नए सदन में उनका यह पहला संबोधन है। यहां संसदीय परंपराओं का गौरव और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की महक है। दुनिया में गंभीर संकटों के बावजूद भारत तेजी के साथ विकसित हो रहा है। सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आयी है। ये कानून विकसित भारत की सिद्धि की मजबूत पहल है। क्रिमनल जस्टिस सिस्टम अब इतिहास बन गया है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि - 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। तीन तलाक के खिलाफ सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना है और G20 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत की भूमिका को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।
यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है। इसी कालखंड में आजादी के 75 वर्ष का उत्सव, अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है। देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देश भर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए। दो लाख से ज्यादा शिला फलकम स्थापित किए गए। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली। 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने।
इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का इंतजार सालों से था लेकिन अब ये पूरा हुआ। जिस समय राष्ट्रपति ने राम मंदिर का जिक्र किया, उस वक्त सदन में खूब तालियां बजीं। पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने खूब मेज थपथपाई। इस दौरान राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। नारी शक्ति अधिनियम से लोकसभा राज्यसभा में महिलाओं का पार्टिसिपेशन बढ़ेगा।