शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
01-Feb-2024 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बजट से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक फरवरी को एलपीजी से लेकर एटीएफ तक के रेट अपडेट की हैं। आज यानी गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 14 रुपये महंगा हुआ है। यह बढ़ोतरी दिल्ली, पटना, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेरठ, आगरा, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है।हालांकि, रेट केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के बदले हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया।
आज कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह एलपीजी सिलेंडर 1869 की जगह आज से 1887 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये का हो गया है।
मालूम हो कि, एक ओर जहां घरेलू सिलेंड के रेट पिछले तीन साल में केवल 17 बार बदले तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट लगभग हर महीने बदले। इन बदलावों की वजह से उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी दिक्कत हुई। आईओसी के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1349 रुपये था। तब से अब तक 50 बार रेट बदल चुके हैं।