Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
20-Feb-2024 08:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभागीय अनुदान पर चर्चा शुरू होगी। आज विधानसभा की कार्यवाही 11:00 बजे से प्रश्न काल से शुरू होगी। उसके बाद शून्य काल होगा, फिर ध्यानाकर्षण होगा। वहीं दूसरे हाफ में विभाग वार बजट पर चर्चा होगी। हालांकि, आज भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकते हैं, क्योंकि वह 'जन विश्वास यात्रा' पर निकलेंगे।
वहीं, प्रश्न काल में आज शिक्षा विभाग खान एवं भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, कला संस्कृत एवं युवा विभाग तथा खेल विभाग से संबंधित प्रश्न ले जाएंग।
जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे। शून्य काल में सदस्य तात्कालिक विषयों को उठाएंगे और सरकार का ध्यान आर्टिस्ट करेंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में सरकार की ओर से सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दिया जाएगा। सदन की कार्यवाही में सोमवार को नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे और आज भी तेजस्वी यादव के पहुंचने की संभावना कम है। क्योंकि तेजस्वी आज से 'जन विश्वास यात्रा' शुरू कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में विपक्ष आक्रामक नहीं दिख रहा है। हालांकि वामपंथी दलों की ओर से कई मुद्दों को लेकर सोमवार को भी सदन के बाहर हंगामा किया गया और आज भी हंगामा कर सकते हैं।