ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बजट सत्र : विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, इलेक्टोरल बॉन्ड पर...

बजट सत्र : विधानसभा के बाहर माले विधायकों का प्रदर्शन, इलेक्टोरल बॉन्ड पर BJP से मांगा जवाब

19-Feb-2024 11:15 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। नंद किशोर यादव के स्पीकर बनने के बाद आज पहली बार उनकी अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही होगी। सोमवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पेश बजट पर बहस होगी। इधर सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले माले विधायकों ने विधानसभा कार्यवाही शुरू होने से प्रदर्शन किया।


माले विधायक ने एनडीए सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि-  जातीय गणना के आंकड़ों का झूठा बताना बंद करो, इलेक्टोरल बॉन्ड पर जवाब दो जैसे तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। लेफ्ट ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। लेफ्ट का आरोप है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भाजपा ने अपने पूंजीपति साथियों से 6.5 हज़ार करोड़ की घूस ली है। अब SC के फैसले के बाद भाजपा को इसका हिसाब देना चाहिए।


मालूम हो कि, बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। नंद किशोर यादव के स्पीकर बनने के बाद आज पहली बार उनकी अध्यक्षता में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में जानकारी दी कि बिहार में 326 अवैध कंपनियों पर मामले दर्ज हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद विधायक तेज प्रताप अभी तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इधर सीएम और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी से सदन पहुंचे।  आज प्रश्न काल में गृह विभाग, वित्त विभाग, निगरानी विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, उद्योग विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित कई विभागों के प्रश्न सदस्यों की ओर से लिए जाएंगे, जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे।  प्रश्न कल के बाद शून्य काल और फिर ध्यानकर्षण होगा, जिसमें सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत रूप से उत्तर देगी। दूसरे हाफ में 2024-25 के बजट को लेकर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा।