Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश
19-Jul-2024 08:04 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बूढी गंडक नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गये। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गयी है। तीन बच्चों का शव नदी से बाहर निकाला गया। जबकि चौथे बच्चे की खोजबीन जारी है। इस घटना से मृत बच्चों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के पानापुर पवड़ा ढाव घाट के बूढी गंडक नदी में शुक्रवार को चार बच्चे डूब गए। जिसमें से तीन बच्चे की शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे की पहचान पानापुर वार्ड 3 निवासी बबलू साह के 10 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं जगदीश साह के 12 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई । जबकि तीसरे बच्चे की पहचान अर्जुन साह के 10 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं चौथे बच्चे की शव की खोजबीन गंडक नदी में लगातार जारी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त सभी चार बच्चे एक साथ पवडा ढाव घाट स्थित बूढी गंडक नदी में दोपहर में स्नान करने के लिए गया था ।जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उक्त सभी बच्चे की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ गंडक नदी के किनारे उमड़ पड़ी ।
उक्त तीनों बच्चे की शव स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत बाद नदी से बाहर निकाला गया । घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है । समाचार प्रेषण तक बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ,सीओ भाई वीरेंद्र, सीआई कमल किशोर वर्मा , थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार सहित स्थानीय मुखिया दीपक कुमार चौथे बच्चे की शव को खोजबीन में जुटे हैं।