ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / सर्वदलीय बैठक के बाद विजय चौधरी का दावा, बोले- शांतिपूर्ण ढंग से संचालित...

सर्वदलीय बैठक के बाद विजय चौधरी का दावा, बोले- शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होगा बजट सत्र

24-Feb-2023 04:14 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी 27 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने वाला है। बजट सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में बिहार विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति समेत सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण ठंग से चलने को लेकर चर्चा हुई हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बार का बजट सत्र भी हंगामेदार होने वाला है और विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाला है।


सर्वदलीय बैठक के बाद वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से राय बनी है कि विधानमंडल की कार्यवाही सुचारू ढंग से चले। प्रश्नकाल के साथ साथ बाकी जो जनहित के मुद्दे हैं, उनको भी उठाया जाना चाहिए। विजय चौधरी ने बताया कि विपक्षी दल बीजेपी के सदस्यों ने सदन को ठीक ढंग से चलने देने का भरोसा दिलाया है। सरकार की तरफ से सारे सदस्यों को आस्वस्थ किया गया है कि सदस्यों की तरफ से जो भी मुद्दे उठाए जाएंगे, सरकार उसका उत्तर ससमय देगी।


वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर विजय चौधरी ने कहा कि अगले साल से चुनावी वर्ष शुरू होने जा रहा है ऐसे में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अमित शाह आ रहे हैं, महागठबंधन की रैली पूर्णिया में हो रही है। अमित शाह भी अपनी बातों को कहेंगे और महागठबंधन के नेता भी अपनी बात को जनता के बीच रखेंगे। महागठबंधन की रैली की भीड़ देखकर सभी को अंदाजा हो जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।