बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
23-Jul-2024 04:45 PM
By First Bihar
PATNA: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला लेकिन केंद्र ने विशेष आर्थिक मदद की बात जरूर कही है। आम बजट को विपक्षी दल निराशाजनक बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि बजट में कुछ नहीं है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।
विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की ज़रूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख़्त ज़रूरत है.”
तेजस्वी ने आगे लिखा, “रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौग़ात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने तथा उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की माँग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे.”
बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की और जोरदार हंगामा मचाय, हालांकि विदेश यात्रा पर गए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा में दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।