Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
23-Jul-2024 03:18 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर विपक्ष में आज विधानसभा में जोरदार हंगामा मचाया हालाकि केंद्रीय बजट में बिहार को मिली सौगातों से सीएम नीतीश कुमार गदगद हैं और उन्होंने केंद्र से बिहार को मिले मदद पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि विशेष दर्जा नहीं मिला तो क्या हुआ, विशेष मदद मिलनी शुरू हो गई है।
सीएम नीतीश ने कहा कि हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं। बात हो रहा था कि विशेष राज्य के दर्जा का प्रावधान खत्म हो गया है। हमलोगों ने कहा था कि विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष मदद कीजिए। बिहार को भी आगे बढ़ना है और आगे बढ़ने के लिए उसे विशेष सहायता की जरूरत है, हमलोगों ने तो बहुत कुछ किया है बिहार के लिए। आपलोग तो जान ही रहे हैं बिहार में कैसे हालात थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के नवंबर महीने से जो हमलोगों ने काम करना शुरू किया तो बहुत कुछ बदल गया है। राज्य में सड़कों का विस्तार किया गया, कितना ज्यादा स्कूल बन गया। कितनी नई नई चीजों का निर्माण हुआ है, पटना का ही देख लीजिए। शाम के बाद कोई बाहर निकता था? लेकिन आज देख लीजिए। सबकुछ किया गया है। हमलोगों ने शुरू से कह दिया था कि बिहार को विकास के लिए मदद करिए।
उन्होंने कहा कि बजट में आज मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने कई चीजों का घोषणा कर दिया है। हम लोग जो इतना काम कर रहे हैं, उसमें केंद्र से बहुत सारी चीजों में और ज्यादा अतिरिक्त मदद मिलेगा तो और फायदा होगा। ये सब तो हो ही रहा है, ये लोग तो बिना मतलब है बोल रहा है। विशेष दर्जा बंद हो गया है तो बिहार को विशेष सहायता के तौर पर मदद होनी चाहिए, तो वो लोग मदद करना शुरू कर दिए हैं।