ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट, सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी न्यू इंडिया का बजट

05-Jul-2019 01:31 PM

By 2

DESK: प्रचंड ताकत के साथ कमबैक करने वाली मोदी सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी. नौकरी, रोजगार, कृषि, कमजोर मॉनसून और बुनियादी विकास की चिंता के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करेंगी. लोकसभा चुनाव में विशाल जनादेश पाने के बाद बनी नरेंद्र मोदी सरकार का ये पहला बजट है. इस बजट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए ठोस कदम बढ़ाने की चुनौती है. बजट से पहले सामने आए आर्थिक सर्वे से संकेत मिल रहे हैं कि नए बजट में प्राइवेट निवेश की मदद से रोजगार पैदा करने के साथ ही श्रम संबंधी कानून में जरूरी बदलाव, बेहतर टैक्स व्यवस्था और कम ब्याज दर जैसे बिंदुओं पर फोकस करते हुए सरकार देश की अर्थव्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाना चाहेगी. वित्तमंत्री यह बजट ऐसे वक्त पेश करने जा रही हैं, जब कम विकास दर, रोजगार में कमी, मॉनसून की खराब शुरुआत, वैश्विक सुस्ती और ट्रेड वॉर जैसी चुनौतियां सामने हैं.