ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेतिया में लड़की के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर रिश्तेदारों ने कराया अबॉर्शन

बेतिया में लड़की के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर रिश्तेदारों ने कराया अबॉर्शन

25-Feb-2020 09:02 PM

By amit kumar

BETTIAH : जिले में एक मूकबधिर युवती का यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर देने का मामला सामने आया है ।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली युवती का यौन शोषण कर गर्भवती करने के बाद आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने आपरेशन करवा उसका गर्भपात करवा दिया ।जिसके बाद लड़की की तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित युवती की मां ने उसे गर्वनमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है।


घटना बैरिया थाना क्षेत्र की है ।पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है ।पीड़ित लड़की की मां ने बताया है की कुशीनगर जिले की रहने वाली युवती पिछले एक साल से बैरिया थाना क्षेत्र के तिलंगही गांव स्थित अपने मामा के घर पर रहती थी ।इसी बीच कुछ माह पूर्व युवती को घर ले जाने उसकी मां आयी तो लड़की के मामा के बेटे और सुशील चौधरी ने लड़की को नहीं जाने दिया ।इधर 4 फरवरी को लड़की की मां वापस अपने मायके पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी गर्भवती है।


पूछताछ में पता चला कि बैरिया बकुचिया गांव निवासी भरत चौधरी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और 5 फरवरी को आरोपियों ने बेतिया में लड़की को लाकर किसी चिकित्सक के यहां आपरेशन करवा उसका गर्भपात करवा दिया । जिसके बाद लड़की की मां लड़की को लेकर थाने पर गई लेकिन थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और बच्ची की स्थिति नाजुक होने पर उसे लेकर परिजन बैरिया पीएचसी पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है ।


लड़की की मां ने आरोप लगाया है की उसकी बेटी का गर्भपात कराने में उसका भतीजा सुशील चौधरी, उसकी पत्नी संगीता देवी और रामू चौधरी भी शामिल हैं।फिलहाल मेडिकल कालेज अस्पताल में लड़की का ईलाज चल रहा है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है लेकिन स्थानीय थाना की लापरवाही उजागर हुई है जिसपर पुलिस पदाधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं ।