Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
04-Jan-2023 05:57 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर पुलिस प्रसाशन द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया है। अब इसी को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि, 'कोई पहली बार थोड़े न लाठीचार्ज हुआ है, होता ही रहता है. यह कोई नई बात नहीं है'।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, कहां लाठीचार्ज हुआ है इस बारे में मुझे कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जरूर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सभी को विरोध करने की जरूरत है। लेकिन यदि कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो हमलोग और हमारी सरकार में शामिल लोग कानून को स्थापित करने में जुटे रहेंगे। यदि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है, ऐसा तो नहीं है कि देश में पहली बार लाठीचार्ज हुआ है। बिहार में किसी को भी कोई भी कानून तोड़ने का कोई अधिकार नहीं है।
इसके आलावा उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, नेता का काम बोलना है उसके नाम और पद के आगे नेता लग गया है को वह कुछ ना कुछ बोलेगा। तभी तो पता चलेगा की वह नेता है। इसलिए वो जहां - तहां जाकर बोलते रहते हैं। उनकी बातों को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
गौरतलब हो कि, बिहार कर्मचारी चयन आयोग अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्रों ने आज मार्च का आह्वान किया था। इसी के तहत छात्रों ने मार्च निकाला था। मार्च के दौरान अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गये और पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। इस दौरान छात्रों को आगे बढ़ने से पुलिस ने मना किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये।