बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
06-Jul-2024 07:28 AM
By First Bihar
DESK: शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मायावती की पार्टी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की बेरहमी से हत्या कर दी। 47 वर्षीय बसपा नेता पेरम्बूर इलाके में स्थित अपने घर के पास कुछ लोगों से बात कर रहे थे, तभी जोमाटो की टीशर्ट पहले बाइक सवार 6 बदमाशों ने हमला बोल दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और आनन-फानन में प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद तमिलनाडु की सियासत गरमा गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्मार्टम के लिए भेजने के बाज जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने एक बड़ा चाकू भी बरामद किया है, इसी चाकू से आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।
बता दें कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर में रहते थे। वहां उनके नए घर का निर्माण कार्य चल रहा था, उसी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए वह पहुंचे थे, जहां शाम सात बजे दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश पहुंचे और हमला बोल दिया। चार बदमाशों ने जोमैटो का टी-शर्ट पहन रखा था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।