हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jul-2021 02:52 PM
DESK: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में BSF के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तार बीएसएफ के जवान का नाम जय कुमार राय बताया जा रहा है। जिससे फिलहाल पूछताछ जारी है।
बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बीएसएफ का एक जवान हथियार के साथ रांची से निकला है। जिस कार पर वह सवार है उस पर सीमा सुरक्षा बल का स्टीकर लगा हुआ है। इस बात की सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने कार का पीछा किया। इस दौरान अरवल पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद अरवल के भगत सिंह चौक के पास कार को पकड़ा गया।
कार पर बीएसएफ जवान जय कुमार राय अपने परिवार के साथ था। सभी को कार से बाहर उतारा गया। जिसके बाद कार की तलाशी ली गयी। कार से दो रेगुलर राइफल, एक रेगुलर पिस्टल, एक फर्जी रजिस्ट्रेशन की कार और 500 कारतूस बरामद की गयी। जिसके बाद बीएसएफ जवान को गिरफ्तार किया गया वही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार बीएसएफ जवान जय कुमार राय और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी मात्रा में कारतूस और हथियार किस उद्देश्य से लाया गया था। बीएसएफ के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। जिनसे गिरफ्तार जवान के संबंध में जानकारी ली जा रही है।