ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बीएसएफ जवान के पास से एक कार्टन शराब बरामद, भाई की शादी के...

बीएसएफ जवान के पास से एक कार्टन शराब बरामद, भाई की शादी के लिए घर ले जा रहा था शराब

06-Dec-2021 06:32 PM

 DESK: भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक बीएसएफ का जवान घर लौट रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ जवान को पुलिस ने क्यों पकड़ा आईए जानते हैं...


बिहार में शराबबंदी को और कड़ाई के साथ लागू कराया जा रहा है। इसे लेकर ट्रेन, बस स्टॉप समेत कई जगहों पर जांच अभियान तेज किया गया है। बस में जांच के दौरान एक बीएसएफ के जवान को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। 


बीएसएफ जवान की भाई की शादी होने वाली है जिसमें शामिल होने के लिए वह घर के लिए निकला था। शादी में दोस्तों के लिए शराब भी घर ले जा रहा था। मानसी स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह सहरसा जाने की तैयारी में था तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।


फिर क्या था सहरसा जाने के लिए वह जिस बस में चढ़ा उसमें पुलिस भी चढ़ गयी। पुलिस ने जब बीएसएफ जवान की तलाशी ली तब उसके पास से एक कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। 


युवक की पहचान सहरसा के सौरबाजार निवासी सचिन्द्र सिंह के 38 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव सिंह के रूप में की गयी है। जिसकी तैनाती किशनगंज के पंजीपारा में है। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।