NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
29-Sep-2020 05:04 PM
DESK : बिहार बोर्ड ने एक बार फिर डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इस परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर को होना तय था. लेकिन बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि अपरिहार्य कारण से परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. परीक्षार्थियों को जल्द ही नई तिथि की सूचना दी जाएगी.
इस परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर को होन था. इसके लिए राज्य में 380 केंद्रों का चयन किया जा चुका था. पटना में भी इस परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे से अपराह्न 12.30 तक परीक्षा लिया जाना था. जिसमे 1.8 लाख उम्मीदवारों को शामिल होना था.
आपको बता दें कि इससे पहले चार बार इस एग्जाम को टाला गया है. सबसे पहले परीक्षा 28 मार्च को होने वाली थी जिसे लॉकडाउन लग जाने के कारण टाल दिया गया था. पर बाद में भी स्थिति नहीं सुधरने के कारन परीक्षा टलती रही. इस परीक्षा में 1.8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।