ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के 38 जिलों की रैंकिंग जारी, जानिए.. कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब जिला? Bihar News: आर्थिक सर्वेक्षण में बिहार के 38 जिलों की रैंकिंग जारी, जानिए.. कौन है सबसे अमीर और कौन सबसे गरीब जिला? Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा Budget Session Parliament: लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया चीनी घुसपैठ का मामला, सदन में हुआ जोरदार हंगामा बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प

BSEB में वेकेंसी, कुल 75 पदों पर होगी नियुक्ति

BSEB में वेकेंसी, कुल 75 पदों पर होगी नियुक्ति

28-Sep-2019 08:40 AM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 75 पदों पर नई नियुक्तियां करेगा। बिहार बोर्ड में सहायक, लेखा सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर यह नियुक्तियां निकाली हैं। 

इन पदों पर नियुक्ति के लिए मैट्रिक इंटर और स्नातक पास युवाओं की बहाली होगी। आवेदकों से केंद्र और राज्य सरकार के किसी संस्थान, गैर सरकारी कंपनी में एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के साथ आवेदन मांगा गया है। सहायक और लेखा सहायक पद के लिए योग्यता स्नातक पास है और साथ ही साथ 5 साल का अनुभव भी मांगा गया है। बाकी पदों के लिए योग्यता इंटर और मैट्रिक के रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। 

सहायक के कुल 23, लेखा सहायक के लिए 21, आशुलिपि के लिए 3, आशुलिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 18 पदों पर नियुक्ति होगी।  आवेदक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।