Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
25-Jun-2022 01:50 PM
PATNA: छोटी सी बात पर लोग पिस्टल तक तान देते हैं यही नहीं जान से मारने की भी धमकी देने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां एक कार सवार ने बाइक सवार पर बीच सड़क पर पिस्टल तान दी।
बाइक सवार की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह कार के पीछे चल रहा था और कार सवार ने जैसे ही ब्रेक लगायी पीछे से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकरायी। फिर क्या था कार में बैठे दो शख्स बाइक सवार से उलझ पड़े। दोनों ने मिलकर बाइक सवार की पिटाई कर दी।
यही नहीं कहासुनी के दौरान कार सवार दोनों शख्स ने बाइक सवार पर पिस्टल तान दी। इस दौरान खुब हंगामा होता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार सवार के पास से पिस्टल जब्त किया और कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार किया।
पिस्टल निकालने वाला दोनों शख्स अररिया का रहने वाला है। रहीम बारी और सफी अहमद के पास से जब्त पिस्टल अवैध है इसका लाइसेंसी तक नहीं है। दोनों पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों हथियार लेकर क्यों चल रहा था और दोनों की मंशा क्या थी। इन हथियारों को वो कहां से लेकर आ रहा था और इसे लेकर दोनों कहां जा रहा था।