मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
02-Dec-2021 07:30 PM
PATNA: बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृत्युंजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। मृत्युंजय कुमार खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के पद पर तैनात थे।
आय से अधिक मामले में हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये के चल और अचल संपत्ति का पता चला था। 25 नवम्बर को विशेष निगरानी इकाई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।
निगरानी की विशेष इकाई की कार्रवाई के बाद खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने आप्त सचिव के पद से हटाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मृत्युंजय कुमार को इस पद से हटाया गया और पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया था। मृत्युंजय कुमार पर दर्ज की गई प्राथमिकी और इससे जुड़ी कार्रवाई की जानकारी दिए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को उन्हें निलंबित कर दिया।