अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2022 05:56 PM
PATNA: बिहार के एक जेडीयू नेता ने खुले मंच से न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की बल्कि यहां तक कह दिया कि देश में न तो इस्लाम खतरे में है और ना ही हिन्दुत्व खतरे में है। विधान परिषद एनेक्सी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने गरीब, पिछड़ा, दलित और मुसलमानों की बात करते हैं।उन्होंने यहां तक कह दिया कि आज हिन्दू समुदाय के जो लेग मुसलमानों भेदभाव रखते हैं, उन्हें यह पता नहीं है कि हिन्दुस्तान के सभी मुस्लिम पहले हिन्दू थे।
दरअसल, संविधान दिवस के मौके पर बिहार विधान परिषद एनेक्सी में वंचित पसमांदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बीजेपी विधान पार्षद संजय पासवान की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बीजेपी, आरएसएस के साथ-साथ जदयू और अन्य संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम में आजादी के बाद से पसमांदा मुसलमानों के साथ हुई नाइंसाफी पर चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद जेडीयू नेता गुलाम गौस ने पसमांदा मुसलमानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बताते हुए पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की।
कार्यक्रम में बोलते हुए गुलाम गौस ने कहा कि हिंदू समाज के कुछ लोग मुसलमानों से भेदभाव करते हैं हालांकि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि भारत के सभी मुसलमान पहले हिंदू थे लेकिन ब्राह्मणवादी व्यवस्था के कारण सबी ने इस्लाम धर्म कबूल किया। उन्होंने कहा कि अगर दलित और पिछड़े समाज के लोगों को सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है तो वे अपना धर्म कभी नहीं बदलेंगे। उन्होंने रंगनाथ कमेटी और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते हुए यहां तक कह दिया कि देश में ना इस्लाम खतरे में है और ना ही हिंदुत्व।