Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
05-Mar-2020 03:26 PM
PATNA : बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर 30 के संस्थापक अभयानंद ने आज ‘ब्रह्मजन सुपर 100’ की शुरूआत पटना के आईएमए हॉल में की. यह संस्था ब्रह्मजन चेतना मंच के द्वारा संचालित किया जाएगा. जिसमें गरीब और मेधावी ब्राह्मण और भूमिहार छात्र/छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी.
इस दौरान पूर्व डीजीपी ने कहा कि ‘ब्रह्मजन सुपर 100’ एक सामाजिक प्रयास है. इसके तहत ब्राह्मण और भूमिहार समाज के उन छात्र-छात्राओं को फायदा होगा, जो कहीं न कहीं गरीबी सहित कई वजहों से दूसरे से पिछड़े हुए हैं. ‘ब्रह्मजन सुपर 100’ उसी दिशा में एक सार्थक कदम इस समाज के लोगों के लिए है.
‘ब्रह्मजन सुपर 100’ के लिए 29 मार्च को जांच परीक्षा का आयोजन पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, सासाराम, सारण, गोपालगंज, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, मोकामा, बरबिगहा, लखीसराय, औरंगाबाद, नवादा, भागलपुर और मोतिहारी में किया जायेगा. परीक्षा में पास हुए 100 छात्र और 50 छात्राओं को नि:शुल्क रहने, खाने और पढ़ने की व्यवस्था की जायेगी. इसके ऐकेडमिक मेंटर अभ्यानंद होंगे. वैसे ब्राह्मण और भूमिहार छात्र व छात्राएं जो 2020 में मैट्रिक की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, वे इस परीक्षा में बैठ सकेंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें मैथ और रिजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे.