Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर
10-Oct-2023 06:29 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति सहित 4 अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता को लेकर दर्ज किए गए केस के विरोध में बीते 4 दिनों से यूनिवर्सिटी में हड़ताल चल रहा था। इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के तमाम कर्मचारी, शिक्षक और छात्र संघ के नेता धरना पर बैठे थे।
यूनिवर्सिटी में हड़ताल के कारण पठन-पाठन बाधित था जिससे कॉलेज के छात्र काफी परेशान थे। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने बड़ा फैसला लेते हुए तत्काल यूनिवर्सिटी में हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया। कुलपति ने बताया कि हम लगातार विश्वविद्यालय के सत्र को सुधारना चाहते हैं, ऐसे में इस हड़ताल से परीक्षाएं और सत्र प्रभावित हो रही थी जिसके बाद तमाम छात्र नेता, शिक्षक और कर्मचारियों को कहा गया कि वे हड़ताल खत्म करें। 11 अक्टूबर को जेपी जयंती हैं, ऐसे में 12 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी में काम-काज शुरू होगा।
