Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी
16-Jan-2020 07:06 PM
MUZAFFARPUR : बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर अक्सर सवाल खड़ा होते रहते हैं. ताजा मामला अम्बेडकर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है. जहां यूनिवर्सिटी के कर्मियों की गुंडई देखने को मिली है. आरोप है कि कर्मियों ने प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने गए एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब कर्मी एक शख्स को पीटने लगे. बताया जा रहा है कि शेरपुर के रहने वाला एक व्यक्ति अपने पत्नी की प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचा था. जब डिग्री विभाग में पहुंचकर प्रोविजनल के बारे में जानकारियां मांगने लगा तो डिग्री विभाग के कर्मचारी उस पर टूट पड़े और उसे जमकर पीटने लगे. जब उसके मुंह और नाक से ब्लड आने लगा तो कर्मचारी डर से उसे छोड़कर फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही विश्वविधालय की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल व्यक्ति को अपने कब्जे में ले लिया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने डिग्री सेक्शन में जाकर जब पूछताछ की तो कर्मियों ने बताया कि व्यक्ति ने कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि आप लोग के इसी रवैया के कारण छात्र आपको लोगो पीटते हैं. उसके बाद कर्मचारी और युवक में मारपीट शुरू हो गई. कर्मियों ने मारपीट नहीं की गई है. धक्का-मुक्की में नाक से ब्लड आया है.
कर्मियों के मुताबिक डिग्री विभाग गोपनीय प्रशाखा है. उसमें किसी को घुसने की इजाजत नहीं है. शख्स ने नियमों का उल्लंघन किया. साथ ही प्रोविजनल सर्टिफिकेट के कई प्रतियां को फाड़ दिया. इस पूरे मामले पर परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने बताया कि डिग्री सेक्शन में यह घटना कैसे हुई. इसकी पूरी जांच कराइ जाएगी. विवि के थानेदार ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है. दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.