NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
20-Apr-2024 09:16 PM
By First Bihar
PATNA: बीपीएससी टीआरई तीन के पेपर लीक मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने प्रश्न पत्र लीक मामले में शामिल चार आरोपियों को उज्जैन से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद भारी हंगामा हुआ था। सरकार ने बीपीएससी टीआरई तीन के पेपर लीक मामले की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई को सौंपा था। इस मामले में अब ईओयू को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर ईओयू की टीम ने उज्जैन से पेपर लीक कांड के चार अरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान ईओयू को इन चारों के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद से ही ईओयू की टीम चारों आरोपियों को लगातार तलाश कर रही थी। ईओयू को जानकारी मिली थी कि पेपर लीक कांड में इनकी अहम भूमिका रही है। जांच के दौरान ईओयू को पता चला कि चारों उज्जैन में छिपे हुए हैं। इसके बाद बिहार से ईओयू की टीम उज्जैन पहुंची और चारों को धर दबोचा।
चारों को गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। चारों को ईओयू ने उज्जैन की कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने ईओयू को 22 अप्रैल तक की ट्रांजिट रिमांड दी है। ईओयू की टीम चारों को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हुई है। टीम कल दोपहर या शाम तक पटना पहुंच जाएगी। पटना पहुंचने के बाद ईओयू चारों को कोर्ट में पेश करेगी और कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ करेगी।