ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

Bihar News: BPSC शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और सिर में उतार दी बुलेट

Bihar News: BPSC शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और सिर में उतार दी बुलेट

24-Dec-2024 11:49 AM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में मंगलवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षिका (BPSC teacher) की गोली मारकर हत्या कर दी। शिक्षिका सरायरंजन के मनिका स्थित एक स्कूल में शिक्षिका थीं और इसी साल बीपीएससी परीक्षा(BPSC EXAM) पास की थी।


मृतका की पहचान अवनीश कुमार साह की 24 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे पांच अज्ञात बदमाश शिक्षिका के घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर उन्होंने शिक्षिका के माथे में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।


मृतका के ससुर ने कुछ दिन पहले ही जमीन विवाद को लेकर थाने में आवेदन दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है।


दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने जमीन विवाद को इस घटना का कारण बताया है। पुलिस ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उनके घरों पर छापेमारी की जा रही है।